फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी व खरगे से मिले हरीश रावत: पद-प्रतिष्ठा से करते रहेंगे काम, पार्टी को सत्ता में लाने को लेकर चर्चा

Tue, 17 Nov 2026 12:03 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि इस्तीफे की पेशकश अब पुरानी बात हो गई है। गंगा में इतना जल है कि सब साफ हो गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी व खरगे से मिले हरीश रावत - फोटो : फेसबुक@Harishrawatcmuk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस पार्टी में पद और प्रतिष्ठा के साथ काम करते रहेंगे। पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीति गतिविधियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि इस्तीफे की पेशकश अब पुरानी बात हो गई है। गंगा में इतना जल है कि सब साफ हो गया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे व पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात कर आगामी चुनाव व प्रदेश की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए चुनावी रोडमैप को शीर्ष नेताओं से साझा किया।

UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जन मुद्दों को लेकर पार्टी को पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाना है। इस समय प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश को चार जोन में बांट कर जन मुद्दों पर फोकस करना होगा। उन्होंने देहरादून व हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी व पौड़ी को जोन में विभाजित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें