फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश-किशोर संग बहुगुणा की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

Tue, 10 Dec 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बहुगुणा बोले, फ्लाइट लेट होने पर लाउंज में बैठे थे साथ-साथ
विज्ञापन
एक साथ तीनों दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी के महासचिव हरीश रावत के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी बैठे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद इसके सियासी निहितार्थ भी टटोले जाने लगे हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का कहना है कि ये तस्वीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए अमर उजाला ने जब पूर्व सीएम विजय बहुगुणा से संपर्क साधा तो ये जानकर वे भी अचरज में थे। उनका कहना था कि वे एयरपोर्ट पर हैं और दिल्ली जाने के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

फ्लाइट लेट हो गई है इसलिए वीआईपी लाउंज में बैठे हैं जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी ने तस्वीर खींची होगी। बहुगुणा के मुताबिक, इस दौरान तीनों नेताओं ने एक दूसरे की कुशल क्षेम ली। हरीश रावत जी को स्वस्थ देखकर काफी खुशी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें