फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत का उपवास शुरू

Tue, 20 Jun 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दलितों के उत्पीड़न के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार हरकी पैड़ी में उपवास पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने हरकी पैड़ी स्थित रविदास मंदिर के पास अपना उपवास शुरु किया। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरुद्घ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंक कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में जब से भाजपा की सरकारें बनी है, तब से इन दोनों प्रदेशों में दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सरकारों में दलित नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी सेवादल निंदा करता है। प्रदर्शन करने वालों में संगीता भारद्वाज, पूजा रानी, मनोहर भट्ट, राकेश चौहान, गौतम कश्यप, दिनेश कुमार, प्रेम रस्तौगी, सोना रस्तौगी, विनोद सैनी, परमेश्वर राठौर आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें