फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने गृह मंत्री से किया टनकपुर-जौलजीवी मार्ग बनाने का अनुरोध

Thu, 28 Jul 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर टनकपुर-जौलजीवी मार्ग का निर्माण करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सीएम ने दावा किया कि मार्ग बनने की दशा में एक ओर जहां स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर सेना को बॉर्डर तक पहुंचने में लगने वाले कुल वक्त में बारह घंटे का समय बचेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक राशि की भी मांग की। दोनों नेताओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सौर ऊर्जा से चलने वाले मोबाइल टॉवर लगाने पर भी सहमति बनी है।

उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुडे़ जनपदों में अधिक विश्वसनीय मोबाइल सेवा प्रदान करने, काली नदी से लगे टनकपुर-जौलजीवी मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने और राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत केंद्रांश के रूप में 5.62 करोड़ की धनराशि जल्द से जल्द अवमुक्त करने का अनुरोध मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री से किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे होने के कारण टनकपुर-जौलजीवी मोटर मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट एवं व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण है। यह सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के आवागमन में लगने वाले समय को भी कम करेगा।

उत्तराखंड द्वारा नॉन प्लान के अंतर्गत राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना 2016-17 की कार्ययोजना में 5 करोड़ 20 लाख एवं अनुपूरक कार्ययोजना के तहत एक करोड़ चार लाख रुपये का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजने की बात गृहमंत्री को बताई। राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल के लिए स्पेशल प्लान एसेसमेंट के अंतर्गत भी 82.43 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस राशि के भी अवमुक्त किए जाने का इंतजार है। वहीं राज्य में 19 पुलिस थाने और 101 पुलिस चौकियों के आवासीय एवं अनावासीय भवन बनाए जाने के लिए 200 करोड़ का व्यय अनुमानित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें