फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में PM मोदी को फॉलो कर रहे CM हरीश रावत

Sun, 29 Jan 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचास दिन मांगने के बाद उसी तर्ज पर अब सीएम हरीश रावत प्रदेश के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सौ दिन का समय मांग रहे हैं।
विज्ञापन


किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण की ताल ठोकने वाले सीएम हरीश रावत ने चुनाव से पहले प्रदेश भर के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है।

सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए प्रदेश भर के मतदाताओं से सीधे तौर पर मुखातिब होने की बात कही है। 23 जनवरी को रावत ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो जारी कर ‘हरदा को बोलो’ वेबसाइट की जानकारी दी है। सीएम ने वीडियो के माध्यम से लोगों को संदेश देते हुए किसी भी तरह की समस्या को उन्हें सीधे तौर पर अवगत कराने को कहा, जिसका निराकरण वह खुद सौ दिन के भीतर करने की बात कह रहे हैं।

‘हरदा को बोलो’ वेबसाइट पर लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों द्वारा पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति अपना नाम पता लिखकर संबंधित जिले से अपनी समस्याओं को सीएम तक पहुंचा सकता है। वेबसाइट के माध्यम से आने वाली शिकायतों को सीएम खुद व्यक्तिगत तौर पर सुनने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मांगा सौ दिन का समय

हरीश रावत - फोटो : self
जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचास दिन मांगने के बाद उसी तर्ज पर अब सीएम हरीश रावत प्रदेश के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सौ दिन का समय मांग रहे हैं। कुछ ही दिन बाद विधानसभा चुनाव की होने वाली निर्धारित तिथि को देखते हुए हरीश रावत का सौ दिन का फार्मूला हवाई साबित हो सकता है।

वहीं, अन्य पार्टियों के समर्थकों का कहना है कि सीएम ने चुनाव से ठीक पहले प्रदेशभर के मतदाताओं को लुभाने के लिए यह पहल शुरू की है। आचार संहिता लगने के बाद और चुनाव नजदीक आने के बाद सीएम किस तरह से लोगों की समस्याओं को सौ दिन के भीतर पूरा कर पाएंगे। 

सीएम ने व्हाट्सएप नंबर भी किया साझा
हरदा को बोलो वेबसाइट जारी करने के बाद सीएम हरीश रावत ने भ्रष्टाचार को दूर करने की बात कहकर व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। सीएम द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 80906-80906 पर लोग सीधे तौर पर सीएम रावत को अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। सीएम द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर ‘उत्तराखंड रहे खुशहाल, रावत पूरे पांच साल’ का स्टेटस लगा हुआ है। सीएम ने लोगों से जारी किए गए नंबर अपनी समस्याएं भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें