फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतन नहीं देगी रावत सरकार तो ‘नोटा’ दबाएंगे 40 हजार

Fri, 13 Jan 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
NOTA - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महांसघ ने उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी से मुलाकात कर उनसे सातवें वेतन की संस्तुतियों को लागू कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


महासंघ ने मुख्य सचिव को सौंपे नोटिस में चेतावनी दी कि उनकी मांग पर हीलाहवाली की गई तो सार्वजनिक निगमों के 40 हजार कर्मचारी विरोध स्वरूप मतदान के दिन नोटा दबाएंगे।

सीईओ से मुलाकात के बाद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रतूड़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। प्रेषित नोटिस में कहा गया कि 26 जनवरी तक उन्हें सातवें वेतन लाभ नहीं दिया तो उनके पास चुनाव में विरोध करने के सिवाय कोई चारा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटा दबाकर अपने विरोध का इजहार करेंगे

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
चिंता जाहिर की गई कि सरकार की सही मंशा होती तो वह सीधे निदेशक मंडल की संस्तुति की शर्त लगाती। लेकिन शासन ने सातवें वेतन का लाभ न देने की नीयत से प्रबंध निदेशक की संस्तुति के बाद प्रशासनिक विभाग व सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से स्वीकृति शर्त जोड़ दी, जिस महासंघ को सख्त एतराज है।

महासंघ के महासचिव वी.एस. रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शासन उनकी मांग पर कार्रवाई करेगा।

यदि मांग 26 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो फिर 40 हजार कर्मचारी मतदान के दिन नोटा दबाकर अपने विरोध का इजहार करेंगे। उन्होंने बताया कि  प्रतिनिधिमंडल में धीरज नेगी, ईश्वरपाल शर्मा, महन कपरवाण व दिनेश गुसाईं भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें