फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं, हरीश रावत बोले-डकैती कर रही भाजपा

Mon, 24 Aug 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वंदेमातरम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वंदेमातरम के नाम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने वंदेमातरम गीत के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया। कहां, वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है, उन्होंने वंदेमातरम में सिर्फ डकैती की है।

हरीश रावत ने कहा, भाजपा कोई भी प्रस्ताव पारित करें, उनका अपना संगठन है। लेकिन जो वास्तविकता है, हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ओर से जो निर्धारित मूल्य मान्यताएं हैं और उस समय की वर्किंग कमेटी ने जो तय किया है, उससे आगे आज की वर्किंग कमेटी नहीं बढ़ सकती है।

विज्ञापन


हमारी दिक्कत यह है कि हम आजादी की लड़ाई के मूल्यों, मान्यताओं और सिद्धांतों से अलग नहीं हट सकते। वंदेमातरम हमारे आजादी के संघर्ष का गीत था और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 1937 में, जिसमें सारे स्वतंत्रता सेनानी थे, महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में यह तय किया गया कि एक सब कमेटी बनाई जाए। जिसमें सुभाष चंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और दूसरे लोग थे।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का मार्गदर्शन लेकर गीत तय किया। उन्होंने जो तय किया, उसी को आजादी से पहले, अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग गाते थे और आजादी के बाद कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम होता है, उसका शुभारंभ वंदेमातरम से करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें