फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम जनता का रखो'

Sun, 16 Feb 2014 11:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसी भी राज्य का सचिवालय उस प्रदेश का ब्रेन होता है। क्योंकि यहीं पर राज्य के विकास के कोरिडोर का निर्माण होता है। इसलिए सचिवालय में कार्यरत कर्मियों और सरकार के बीच संवादहीनता अच्छी नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा और तुम राज्य की जनता का ख्याल रखो।

सचिवालय संघ के सम्मेलन में बोले
सचिवालय के निकट एक बैंकट हॉल में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय संघ के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसी स्वचालित व्यवस्था बनानी होगी जिससे कर्मचारी फ्रस्ट्रेशन का शिकार ना हो।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

इसके लिए कैबिनेट मंत्री इंदिरा ह्दयेश की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। जो कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर रही है। कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। इसलिए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे जनता को कष्ट होता हो।
विज्ञापन


बेवजह की प्रतिस्पर्धा ना करने की सलाह
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कर्मचारियों का नफा नुकसान देना सरकार का काम है, लेकिन यह भी याद रहे कि कर्मचारियों को भी राज्य की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना होगा। यह भी देखना होगा कि आपस में बेवजह की प्रतिस्पर्धा ना हो।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

इस अवसर पर सचिवालय संघ, सचिवालय अधिकारी संघ, अपर निजी सचिव/निजी सचिव संघ, समीक्षा अधिकारी संघ, वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें