फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर विकास की योजनाओं से जुड़ेगा हरिपुर, हरबर्टपुर में हुआ शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
I- हरिपुर आंशिक क्षेत्र में सात सौ से अधिक मतदाता
विज्ञापन

I
I नगर पालिका में इस बार हरिपुर क्षेत्र के निवासी भी मतदान करेंगे। पालिका में शामिल हुए हरिपुर आंशिक का क्षेत्र कैनाल रोड से लेकर सिविल कोर्ट तक फैला हुआ है। पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्र में पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं को नए सिरे से व्यवस्थित करने की चुनौति भी चुनकर आने वाले बोर्ड के सामने होगी।I
I
I
Iहरबर्टपुर नगर पालिका में इस बार हरिपुर आंशिक नाम से नए क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। जो नगर के वार्ड नंबर नौ का हिस्सा बना है। जन समस्याओं व सुविधाओं के हिसाब से यह क्षेत्र पहली बार नगर विकास की योजनाओं में शामिल होगा। हालांकि क्षेत्र में सड़क, बिजली व पानी की व्सवस्थाएं काफी हद तक दुरुस्त हैं, लेकिन, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट व पानी की निकासी की सुविधा में काफी कमियां हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र राठौर, सचिन, विवेक आदि का कहना है कि नगर पालिका में शामिल होने के बाद उन्हें यह उम्मीद है कि अब जनसुविधाएं पहले से और बेहतर होंगी।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
Iहरबर्टपुर से सटा होने व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासरत रहने के कारण क्षेत्र में जन समस्याएं काफी हद तक नियंत्रित हैं। लेकिन पानी की निकासी के लिए नालियां और साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था नहीं होना जैसी परेशानी जरूर सामने रहती हैं। नगर पालिका में शामिल होने के बाद अब इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान जनप्रतिनिधियों का रहेगा। - असद आरफी, स्थानीय।
I
I
I
I

I
Iपालिका में शामिल होने को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। सभी को यह उम्मीद है कि नया बनने वाला पालिका का बोर्ड क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। - मंजीत सिंह, स्थानीय
विज्ञापन

I
I-
I
I

I
Iक्षेत्र का कुछ हिस्सा अभी नया बस रहा है। ऐसे स्थानों पर सड़क, नाली, पथ प्रकाश आदि की समस्या है। पालिका में शामिल होने से इस प्रकार की समस्याओं का समाधान जरूर होगा। - विवेक सिंघल, स्थानीय।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें