फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से हरिद्वार की महिला की मौत, 16 दिनों से चल रहा उपचार

Tue, 29 Jan 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

 स्वाइन फ्लू से पीड़ित हरिद्वार निवासी एक महिला मरीज की सोमवार को मौत हो गई। महिला का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। जबकि 16 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हरिद्वार निवासी 65 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई है। इसके अलावा दो नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस अस्पताल में अब 14 स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मैक्स और दून अस्पताल में एक-एक मरीज का उपचार चल रहा है। दोनों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 48 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वाइन फ्लू के लक्षण

- लगातार नाक बहना और छींकें आना।
-लगातार खांसी और बहुत अधिक बलगम।
-सिर में बहुत तेज दर्द।
-बहुत ज्यादा थकान, अनिद्रा।
-मांसपेशियों में अकड़न और दर्द।
-गले में खुश्की और खराश।
-लगातार बुखार आना।

 
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी

-खांसी-जुकाम को हल्के में न लें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-हाथ मिलाने और गले लगने से बचें।
-बिना मास्क पहने भीड़भाड़ में न जाएं।
-अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें।
-स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं।
-खांसते और छींकते समय रुमाल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें