श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने बताया कि धर्म के प्रचार के लिए अखाड़ों द्वारा संतों को महामंडलेश्वर का पद प्रदान किया जाता है। महंत जसविन्दर सिंह और महंत दामोदर दास ने कहा कि नवनियुक्त महामंडलेश्वर सनातन धर्म परंपरा के प्रचार प्रचार में योगदान करेंगे।
नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं स्वामी मनकामेश्वर गिरि ने कहा कि संत परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। इस अवसर पर महंत हनुमान बाबा, महंत प्रेमदास, महंत सूर्यमोहन गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत कृष्णानंद, महंत सत्यानन्द गिरि, महंत विष्णुदास, बाबा बलराम दास हठयोगी और महंत रघुवीर दास समेत कई संत मौजूद रहे।