फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: धनौरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 23 Mar 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,धनौरी (हरिद्वार)

सार

धनौरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रही बाइक इसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
धनौरी में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनौरी जस्वावाला मार्ग पर धनौरी बाजार में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धनौरी बाजार में जस्ववाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, स्टॉल पर पहुंच बनाई सेल रोटी

हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें