फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Stampede: धार्मिक स्थलों पर हर 15 दिन में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश, मॉकड्रिल कराने के लिए भी कहा

Tue, 29 Jul 2025 02:23 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

धार्मिक स्थलों पर हर 15 दिन में सुरक्षा ऑडिट के साथही मॉकड्रिल कराने के लिए भी कहा गया है। आईजी गढ़वाल ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को जारी पत्र किया है।

विज्ञापन
Haridwar Stampede - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ की घटना के बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने रेंज के सभी धार्मिक स्थलों में हर 15 दिन में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वहां पर समय-समय पर मॉकड्रिल करने के लिए भी कहा है ताकि इन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा सके। आईजी ने इस संबंध में सभी सातों जिलों के पुलिस प्रभारियों को सोमवार को निर्देश जारी किए हैं।

आईजी स्वरूप ने बताया कि उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। धार्मिक स्थलों पर देखा जाए कि किस समय कितनी भीड़ आती है इसी हिसाब से यहां पर सुरक्षा की व्यवस्था के लिए एसओपी तैयार की जाए। धार्मिक स्थलों पर पुलिस कर्मचारियों के नेतृत्व में कम से कम एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती जरूर की जाए ताकि यहां जवाबदेही आसान हो सके।

विज्ञापन


ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे आकस्मिक घटना की रोकथाम के कदम उठाए जा सकें। हर धार्मिक स्थल पर पुलिस के साथ-साथ इंटेलीजेंस को भी सक्रिय किया जाए। जिलों से कहा गया है कि वे अपने यहां धार्मिक स्थलों में सुरक्षा ऑडिट कराएं।

अग्नि सुरक्षा के लिए फायर उपकरण भी स्थापिl करने के निर्देश
इसमें भीड़ नियंत्रण और किसी अन्य घटना के मद्देनजर सभी पहलुओं पर गहनता से समीक्षा करते हुए व्यवस्था की जाए। मॉकड्रिल के बाद जो त्रुटियां सामने आती हैं उन्हें जल्द से जल्द सही किया जाए। स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था कराई जाए।

विज्ञापन


Uttarakhand:  डिम्पल देवभूमि की बेटी, मौलाना के कहे अश्लील शब्द असहनी...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया सामने
विज्ञापन


विद्युत लाइन और उपकरणों के सुरक्षित संचालक के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी उत्तरदायी बनाया जाए। इसके अलावा अग्नि सुरक्षा के लिए फायर उपकरण भी स्थापित किए जाएं। इनके संचालक के लिए फायर सर्विस के कर्मचारियों की तैनाती की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें