फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की हत्या पर भड़की शिवसेना, योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा

Mon, 03 Feb 2020 05:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम से मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
ranjeet bachchan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गत दिवस हिंदू नेता रंजीत बच्चन की हत्या पर रोष जताते हुए शिवसेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार का पुतला फूंका। ज्वालापुर के आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने हिंदू नेताओं की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव मुकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में हिंदूवादी नेता सुरक्षित नहीं हैं। एक साल में दो हिंदू नेताओं की हत्या सरकार पर सवाल खडे़ करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हिंदू ही सुरक्षित नहीं हैं और वोट हिंदुत्व के नाम पर मांगे जाते हैं।

विज्ञापन

यूपी में अपराधियों का बोलबाला

विशाल शर्मा ने कहा कि पहले कमलेश तिवारी और अब हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी भाजपा सरकार की पुलिस से भी नहीं डर रहे। यूपी की राजधानी में इस प्रकार की घटनाएं बहुत शर्मनाक हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर बबलू शर्मा, सुशील कुमार, सरदार परगट सिंह, दाताराम धीमान, सरदार सतेंद्र सिंह, अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार कपिल, गौरव कुमार, रामानंद तिवारी, गोविंद कुमार, कृष्णा, कार्तिक, रोहिताश, अजय कुमार, गौरव रसिक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें