फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व ने सीमा से लगे फार्म हाउस से पांच शिकारी किए गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज क्षेत्र के लालवाला बीट कक्ष संख्या- 1ए दक्षिणी सीमा पर रात्रि में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच शिकारियों को राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए फार्म हाउस से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज क्षेत्र के लालवाला बीट कक्ष संख्या- 1ए दक्षिणी सीमा पर रात्रि में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच शिकारियों को राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए फार्म हाउस से पकड़ लिया। इनके कब्जे से जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बनाए गए फंदे आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन


Roorkee: अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा, 86 सांप कब्जे में लिए, 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर मिले
विज्ञापन


आरोपितों में मेघनाथ, मिथुन बंजारेवाला और विजय कुमार गंगाडी छुटमलपुर उत्तर प्रदेश, अरूण कुमार निवासी मोम्मदपुर पोस्ट ऑफिस शेरपुर, अमन कुमार आईपीई कोलागढ़ बाल्मीकि बस्ती देहरादून हैं। टीम में वन क्षेत्राधिकारी शीतल सिंह, गुरु देव, साधु राम उप वन क्षेत्रधिकारी, लव कुमार, तिरपन सिंह, पप्पू, अनिल, पाला आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें