फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: साधु के भेष में हरकी पैड़ी पर बेच रहा था शराब, लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने काटा चालान

Tue, 21 Feb 2023 04:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर शराब बेचते पकड़ा साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में मंगलवार को हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति के साधु के भेष में शराब बेचने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब बाबा के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


Roorkee: चार लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस, एक घर और गोदाम में मारा छापा, बड़ी संख्या में पटाखे बरामद
विज्ञापन


साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है।आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार में शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ये काम करते हैं। जिसके चलते इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें