भगवानपुर में लूटी थी कार
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों ने भगवानपुर में कार लूट की वारदात भी को अंजाम दिया था। आरोपी मोहित, अभिषेक और नकुल ने मिलकर 30 नवंबर को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रात में एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया थ। आरोपी कार लेकर भाग निकले थे। लेकिन पुलिस ने जब पीछा किया तो भागते हुए आरोपी कार को बहादराबाद में पथरी रो पुल के पास छोड़कर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए थे।
लक्सर में छह चोरी की घटनाएं की
आरोपियों ने लक्सर में कास्मेटिक्स, परचून की दुकान सहित अलग-अलग छह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। सुल्तानपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर भी ले उड़े थे। भी वारदात की थी। आरोपियों के पास से तीन एक मोबाइल फोन, एटीएम-डेबिट कार्ड, एक वायर कटर छोटा, प्लास, टार्च, वायर कटर बड़ा, पिट्ठू बैग और प्लास्टिक के कट्टे और कास्मेटिक्स सामान, परचून का सामान के अलावा चार सीसीटीवी कैमरे आदि बरामद हुआ है।
सीओ सहित 13 जवानों की बनी थी टीम
बदमाशों के पहुंचने के बाद सीओ लक्सर विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई। सीओ, कोतवाल सहित 13 पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने में भूमिका निभाई।