हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय में खानपुर रेंज के सैकड़ों लोगों ने आज प्रदर्शन किया। लोगों ने रेंजर की हठधर्मिता और अभद्र व्यवहार को लेकर डीएफओ कार्यालय में जमकर हंगामा काटा और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोग रेंजर को हटाने की मांग पर अडिग हैं।