करीब साल भर पहले हुए हरिद्वार पंचायत चुनाव के 2493 उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्योरा न देना भारी पड़ गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी को अगले छह साल के लिए डिबार (चुनाव के लिए अयोग्य) कर दिया है।
यानी 2020 में होने वाले पंचायत चुनाव में अब इनमें से कोई भी उम्मीदवार भाग नहीं ले पाएगा। कार्रवाई की जद में सबसे ज्यादा 1333 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार आए हैं।
ब्लॉकवार बात करें तो नारसन में सबसे ज्यादा 614 उम्मीदवारों पर कार्रवाई का डंडा चला है। सबसे कम 93 उम्मीदवार खानपुर के हैं। चुनाव के आय-व्यय के ब्योरे के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन बावजूद इसके खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
कार्रवाई का हिसाब-किताब
netaji
975 प्रधान ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार हैं शामिल
1333 सदस्य क्षेत्र पंचायत पद उम्मीदवारों पर कार्रवाई
185 जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों पर गाज
किस ब्लॉक में कितनों को झटका
बहादराबाद
कुल उम्मीदवार- 470
प्रधान ग्राम पंचायत-205
सदस्य क्षेत्र पंचायत-267
रुड़की
कुल उम्मीदवार- 360
प्रधान ग्राम पंचायत-160
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 200
भगवानपुर
कुल उम्मीदवार- 464
प्रधान ग्राम पंचायत-200
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 264
नारसन
कुल उम्मीदवार- 614
प्रधान ग्राम पंचायत-237
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 377
लक्सर
कुल उम्मीदवार- 305
प्रधान ग्राम पंचायत-137
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 168
खानपुर
कुल उम्मीदवार- 93
प्रधान ग्राम पंचायत-36
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 57
इस तरह की थी चुनाव में भागीदारी
court shimla
9701 उम्मीदवार उतरे थे पंचायत चुनाव के मैदान में
5412 ने लड़ा था सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव
2210 उम्मीदवार थे सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए
1422 ने लड़ा था ग्राम पंचायत प्रधान का चुनाव
657 उम्मीदवार थे जिला पंचायत सदस्य के लिए
2011 के चुनाव में 3066 हुए थे डिबार
इससे पहले हरिद्वार पंचायत के चुनाव 2011 में हुए थे। उसके उम्मीदवारों ने भी आय-व्यय का ब्योरा देने में काफी वक्त लगाया था। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जब राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की तो हरिद्वार जिले में 3066 उम्मीदवारों को डिबार कर दिया गया था। इनमें से सबसे ज्यादा 1417 उम्मीदवार सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के थे।
ग्राम प्रधान पद के 1412 उम्मीदवारों को भी छह साल के लिए चुनाव के अयोग्य घोषित किया गया था। इसके अलावा सदस्य जिला पंचायत के 229 उम्मीदवारों पर कार्रवाई की गई थी। 2015-16 के पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों का आय-व्यय का सारा ब्योरा दुरुस्त मिला है।