ये पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।
पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।