फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर युवाओं ने केक काटकर मचाया हुड़दंग, टोकने पर पुलिस के साथ की अभद्रता 

Mon, 05 Jul 2021 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर अश्लील गीतों पर डांस करने की घटना के बाद अब हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित घंटाघर पर यात्रियों के हुड़दंग मचाकर बर्थडे का जश्न मनाने की घटना सामने आई है। आरोपियों को पुलिस ने रोका तो उलझ गए और अभद्रता करने लगे। 

विज्ञापन


हरकी पैड़ी स्थित घंटाघर पर रविवार की देर रात कुछ युवक जन्मदिन का केक काट रहे थे। बताया जाता है कि युवक केक काटने के बाद हुड़दंग मचाने लगे। युवकों को देखने वहां काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस को हुड़दंग मचाने की सूचना मिली। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी मौके पर पहुंचे और केक काट रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए जाने पर युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हिमांशु निवासी सेक्टर 20 रोहिणी दिल्ली और जितेंद्र कुमार निवासी भूतेश्वर कालोनी दिलाराम गेट कासगंज बताया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर किसी भी तरह की अभद्रता या असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पहले भी समने आए ऐसे मामले

हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर दो जुलाई की रात भी कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया था। युवकों ने शराब के नशे में डीजे पर अश्लील गीत बजाकर अर्द्धनग्न होकर डांस किया और हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को खदेड़ा और वहां से भगा दिया। 

बताया जा रहा था कि युवक नशे में धुत थे। युवक अपने साथ ट्राली वाला डीजे लेकर पहुंचे थे। कुछ लोगों ने युवकों के हुड़दंग की सूचना पुलिस को दी थी। 

वायरल हुआ था हुक्का पीने का वीडियो
कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में किन्नरों का वेश बनाए कुछ युवकों ने हुक्का गुड़गुड़ाया था। इतना ही नहीं यह युवक अश्लील इशारे भी कर रहे थी। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने तब भी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बजाय चेतावनी देकर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें