फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पथरी में वन्यजीवों का शिकार करने जंगल पहुंचे दो शिकारी गिरफ्तार, बंदूक और चाकू बरामद

Tue, 22 Apr 2025 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पिछले कुछ दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के पथरी क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो रखे हैं।
विज्ञापन
शिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने हरिद्वार रेंज के पथरी क्षेत्र में वन्यजीवों का शिकार करने के लिए पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बंदूक व चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को हरिद्वार स्थित वन प्रभागीय कार्यालय में डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के पथरी क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो रखे हैं।

इसके बाद टीम गठित करते हुए एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा अरविंद, आरक्षी योगेश, रोहित सैनी को लगाया गया। सघन गश्त व एन्टीपोचिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


बताया कि सोमवार रात टीम हरिद्वार रेंज के पथरी आरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार के लिए घात लगाए बैठे आरोपी नसरत अली निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था हरिद्वार और बहादुर निवासी सुभाष विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

Haridwar: रोहतक जेल से पेरोल के बाद फरार बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, फरार आरोपी की तलाश जारी

Trending Videos
विज्ञापन

डीएओ ने बताया कि आरोपियों के पास से बंदूक, चाकू व अन्य सामान बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। इनका संबंध वन्यजीव तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क से होने की आशंका है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन (उत्तरांचल संशोधन) अधिनियम, भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के साथ वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें