फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: तीर्थ पुरोहितों ने शंखनाद कर और घंटे बजाकर निकाली पदयात्रा

Wed, 07 Oct 2020 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने कुशावर्त घाट से हरकी पैड़ी तक शंख नाथ और घंटे बजाकर पदयात्रा निकाली। तीर्थ पुरोहितों ने स्केप चैनल अध्यादेश रद्द कराने के लिए सभी गंगा प्रेमियों का आह्वान किया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि गंगा के सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों का धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। तीर्थ पुरोहित पहले कुशावर्त घाट पर एकत्र हुए। इसके बाद शंख और घंटे बजाते हुए हरकी पैड़ी की ओर निकले। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने गंगा प्रेमियों को प्रपत्र बांटकर भी जागरूक किया।

तीर्थ पुरोहित आशीष गौतम ने कहा के बड़े शर्म की बात है कि मां गंगा को पिछले साढ़े तीन वर्षों से नहर कहा जा रहा है। उससे भी बड़ा दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार भी अध्यादेश को रद्द करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। हरिओम जयवाल ने कहा कि सरकार को यह अधर्म करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगत सिंह रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री तेज सिंह रावत, गोपाल दत्त जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, केएस रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों को समर्थन पत्र सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें