फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में तीसरा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार, मां और उसके प्रेमी पहले ही गए जेल

Thu, 05 Jun 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया था कि जनवरी में उसकी बेटी को घुमाने के बहाने कार में पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गई थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को रानीपुर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार लाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने वाली आरोपी की मां और उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। प्रकरण में अन्य लोग तो शामिल नहीं है, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचकर पूर्व अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया था कि जनवरी में उसकी बेटी को घुमाने के बहाने कार में पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गई थी।

जहां पत्नी के इशारे पर शराब पीकर उसके दोनों दोस्तों ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोप था कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी।

Haridwar: रोती-बिलखती रही नाबलिग बेटी, मां ने कहा ये सब करना ही पड़ेगा...भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार सुबह आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

तीसरा आरोपी शुभम फरार था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार देर रात आरोपी शुभम निवासी ग्राम अमर सिंहपुर मवाना थाना किला परिक्षितगढ़ मेरठ यूपी को शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें