एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार सुबह आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
तीसरा आरोपी शुभम फरार था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार देर रात आरोपी शुभम निवासी ग्राम अमर सिंहपुर मवाना थाना किला परिक्षितगढ़ मेरठ यूपी को शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।