फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: थाने की दीवार फांदकर फरार हुआ आरोपी, मचा हड़कंप, कोर्ट में पेशी के लिए निकाला था बाहर

Fri, 24 Feb 2023 08:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

तीन दिन पहले कनखल श्मशान घाट के निकट दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में चोरी हो गई थी। मंदिर परिसर से टीवी, भगवान शंकर के चांदी छत्र के अलावा अन्य सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के कनखल थाना परिसर से चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए हवालात से बाहर निकाला था। इस दौरान आरोपी शौचालय से बाहर निकला और हाथ धोने के बहाने फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। तीन दिन पहले कनखल श्मशान घाट के निकट दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में चोरी हो गई थी। मंदिर परिसर से टीवी, भगवान शंकर के चांदी छत्र के अलावा अन्य सामान चोरी हुआ था।

Dehradun: अठूरवाला में दर्दनाक हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, जिंदा जली 65 वर्षीय महिला
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी रवि उर्फ सरदार और उसके भाई जितेंद्र उर्फ चवन्नी निवासी मोहल्ला कुम्हारगढ़ा कनखल को पकड़ा था। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।

शुक्रवार को दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी थी। कोर्ट में पेशी के लिए दोनों आरोपियों को सुबह पुलिस ने हवालात से बाहर निकाला। आरोपी रवि ने शौच जाने का बहाना बनाया। थाने में तैनात मुंशी जसवंत उसे परिसर में ही शौचालय लेकर गया।

शौचालय के पास ही खुला आंगन है। मुंशी आंगन में खड़ा होकर उसका इंतजार करने लगा। आरोपी रवि शौचालय से बाहर आया और हाथ धोने के बहाने वहीं वॉशवेशन की ओर चला गया। मुंशी की निगाह हटते ही रवि ने थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया।

थाने की दीवार की ऊंचाई करीब साढ़े चार फीट है। जब तक मुंशी की नजर रवि पर पड़ती वह दीवार फांदकर आंखों से ओझल हो गया। आरोपी के थाना परिसर से भागने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने थाने के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। कैमरों में आरोपी भागते नजर आया।

पुलिस की कई टीमों ने रवि की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसएसपी अजय सिंह ने जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए। बताया, अभिरक्षा से फरार होने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जबकि दूसरे आरोपी चवन्नी को जेल भेज दिया गया है। बताया, मुंशी के खिलाफ भी लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं, आरोपी रवि के भाई चवन्नी को कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छह माह पहले भी कस्टडी से भागा था एक आरोपी
कनखल पुलिस की हिरासत से बीते वर्ष सितंबर में भी चाकू के साथ पकड़ा गया नेपाल मूल का आरोपी शंकर थाना परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया था। उस समय आरोपी को खाना खिलाने के लिए मेस में ले जाया जा रहा था। हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

साढ़े चार फीट है ऊंची दीवार
कनखल थाना काफी पुराना है। थाना जर्जर हालत में है और उसकी दीवार भी साढ़े चार फीट ऊंची है। आसानी से दीवार फांदकर कोई भी आवाजाही कर सकता है। पूर्व में थाने की आरोपी के फरार होने की घटना के बाद भी थाना पुलिस ने दीवार ऊंची नहीं कराई।

राजस्थान पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी नहीं चढ़ा हत्थे
बीते शनिवार को नगर कोतवाली के शौचालय की खिड़की तोड़कर चोरी का आरोपी फरार हो गया था। आरोपी भीम उर्फ भीमला निवासी रेगर, मोहल्ला हुनमानगढ़ राजस्थान को राजस्थान के हनुमानगढ़ के थाना हनुमानगढ़ की पुलिस चोरी के जेवर बरामद कराने के लिए हरिद्वार लाई थी। आरोपी को नगर कोतवाली की हवालात में रखा गया था। आरोपी ने लघु शंका का बहाना बनाकर शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें