पशुपालन राज्यमंत्री रेखा आर्य ने आज हरिद्वार में पशु चिकित्सा विभाग के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दस्तावेजों की जांच की।
साथ ही सभी दस्तावेजों की भी जांच की। जानकारी में आया कि जो दवा खरीदी गई वो गोदाम में अब तक आई नहीं है। जबकि रजिस्टर में दवा का रिकार्ड दर्ज हो चुका है। मंत्री ने कहा कि जांच जारी है। अभी तक रजिस्टर के अनुसार स्टॉक में दवा नहीं है।
उन्होंने कहा कि जांच में आरोपी के बख्शा नहीं जाएगा। भर्ती के लिए वायरल हुए लेटर पर मंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवा प्रतिदिन यहां आते हैं। उन्हीं के लेटर में किसी ने लिख दिया होगा। अब उसे गलत प्रयोग में लाया जा रहा है। इस बारे में पुलिस को शिकायत कर दी गई है।