कोरोना संक्रमण के कारण स्पेशल टैग से ट्रेनों को संचालित करने से हरिद्वार से मुरादाबाद जाने के लिए अब स्लीपर का किराया 145 रुपये देना होगा। जबकि थर्ड थ्री का किराया 505 व सेकेंड एसी का किराया 710 रुपये हो गया है। जबकि शून्य का टैग लगने के दौरान हरिद्वार से मुरादाबाद का स्लीपर का किराया 188 रुपये, थर्ड एसी का 655 रुपये व सेकेंड एसी का किराया 920 रुपये था।
34 ट्रेनों के नए व पुराने नंबर जारी
स्पेशल बनकर संचालित होने वाली ट्रेनें दोबारा अपने पुराने नाम व नंबर से पहचानी जाएंगी। इनके आगे लगा शून्य हटा दिया गया है। यात्रियों की जानकारी के लिए हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं।
रेलवे मुख्यालय के आदेश के बाद जीरो का टैग ट्रेनों से हटाया गया है। इसके साथ ही किराए में भी 30 फीसदी की कमी हुई है।
- सुधीर कुमार सिंह, प्रवर वाणिज्य मंडल प्रबंधक, मुरादाबाद रेल मंडल