फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दून कूच करने से रोका, एडीएम और निदेशक से वार्ता में मिला आश्वासन

Fri, 10 Jan 2025 11:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: छात्राओं ने आरोप लगाए कि पुलिस ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया और एक पुलिस ऑफिसर ने बस में घुसकर ड्राइवर को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
कॉलेज में छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय मेडिकल काॅलेज जगजीतपुर को पीपीपी मोड पर देने के विरोध में दून कूच कर रहे छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशासन ने कैंपस में ही रोक दिया। मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाए कि पुलिस ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया और एक पुलिस ऑफिसर ने बस में घुसकर ड्राइवर को नीचे उतार दिया। शाम को डीएम कार्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा के निदेशक डाॅ. आशुतोष सयाना और एडीएम की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई। जिसमें उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


लक्सर जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं विरोध कर रहे हैं। तीसरे दिन शुक्रवार को भी छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। वहीं शुक्रवार को छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत और शासन के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए देहरादून जा रहे थे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि देहरादून जाने के लिए उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य से अनुमति भी ले ली थी। उनके अभिभावक भी देहरादून अधिकारियों से वार्ता के लिए पहुंच गए थे।

दून जाने के लिए उन्होंने एक बस भी बुक कर ली थी, लेकिन, जैैसे ही वह बस में सवार हुए तो पुलिस वहां पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने सभी छात्रों को बस से नीचे उतार दिया। एक पुलिस ऑफिसर ने बस में घुसकर चालक को भी नीचे उतार दिया। छात्र-छात्राओं को रोकने के लिए कॉलेज के गेट पर लगाया गया ताला भी नहीं खोला गया। जिससे वो देहरादून नहीं जा सके।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: कोहरा और सूखी ठंड कर रही परेशान, हवाई यातायात प्रभावित, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

दिनभर कॉलेज परिसर में ही रहे। इस दौरान एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई। शाम को छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल की डीएम कार्यालय में एडीएम डीएस नेगी, प्राचार्य रंगील सिंह रैना की उपस्थिति में स्वासथ्य शिक्षा के निदेशक डा. आशुतोष सयाना की वार्ता हुई। जिसमें निदेशक ने छात्र-छात्राओं की बातों को सुना और उनके प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने की योजना समझाई। वार्ता करने के बाद प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया। हालांकि अब कॉलेज के छात्र-छात्राओं का रुख क्या होगा ये शनिवार को पता चलेगा।

विज्ञापन

दिनभर गेट के बाहर खड़ी रही थानाध्यक्ष की गाड़ी
छात्र-छात्राओं को दून जाने से रोकने के लिए कनखल थानाध्यक्ष की गाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के गेट के बाहर खड़ी रही। पुलिस कर्मी कॉलेज कैंपस में अंदर खड़े रहे, लेकिन जब मीडियाकर्मी आए तो पुलिस कर्मी इधर-उधर होकर नजरे बचाते रहे। गेट पर ताला लगा होने से फैकल्टी और मैस में खाना बनाने वाले लोग भी बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें