फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने रिश्तेदार सहित दो युवकों को हिरासत में लिया

Mon, 19 Jul 2021 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पुलिस के मुताबिक रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना करने में आरोपी की मदद की है।

विज्ञापन


सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी
मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है।

आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई
मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम पेनल्टी और कुमार बताया जा रहा है।

पास के ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें