फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी, सर्वे अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी

Mon, 28 Sep 2020 10:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरकी पैड़ी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी रहा है। मां गंगा जागृति सेवा दल और अखंड हिंद महासभा ने तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन को समर्थन दिया। सोमवार से धरना स्थल पर धरने के समर्थन में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया के संरक्षण में चल रहे पुरोहितों के धरना स्थल हरकी पैड़ी पर गंगा जागृति सेवा दल के अध्यक्ष अजय जोशी और महामंत्री अमित कुमार मुल्तानिया पहुंचे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को बिना विलंब स्कैप चैनल अध्यादेश को निरस्त करना चाहिए। अखंड हिंद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक वाजपेयी ने आंदोलन का समर्थन किया।


तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला और अनमोल वशिष्ठ ने कहा कि आज से आंदोलन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। धरने को समर्थन देने वालों में अखंड हिंद महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रवि पांडेय, मंत्री उमेश जोशी, प्रभारी राहुल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अतुल शुक्ला, संरक्षण एवं सलाहकार अशोक बाजपेयी, संगठनमंत्री जगदीश उप्रेती, राष्ट्रीय प्रचारक रश्मि माली और उमाशंकर वशिष्ठ, विपिन जगता, सचिन कौशिक, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अभिषेक वशिष्ठ, अनिल कौशिक, अनुज प्रधान, पवन पचभैया, धीरज पचभैया, मोहित गोस्वामी, मुकुल श्रोत्रिय, कृष्ण दत्त प्रधान, मनोज कुमार वालिया आदि तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के सम्मान को आप प्रदेश में करेगी सर्वे

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन परसाई ने स्कैप चैनल अध्यादेश को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस निजी लाभ के लिए मां गंगा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आप अब गंगा के सम्मान के लिए प्रदेश स्तर पर सर्वे अभियान चलाएगी। 

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को मॉडल कॉलोनी स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन परसाई ने कहा कि कांग्रेस ने एनजीटी को गुमराह करने के लिए अपने राजनीतिक वर्चस्व का प्रयोग किया, लेकिन इस निर्णय से केवल पार्टी के लोगों को फायदा पहुंचा। उन्होंने बताया कि आप घर-घर जाकर मां गंगा को नहर घोषित करने पर आम लोगों की प्रतिक्रिया लेगी। इसके आधार पर आगे की राजनीतिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता और टिहरी जोन के प्रभारी ओपी मिश्रा ने कहा कि भाजपा का हिंदूवादी मुखौटा पूरी तरह से उतर गया है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रदेश कि भौगोलिक स्थिति को देखते हुए गंगा के 200 मीटर के दायरे में निर्माण की रोक व्यावहारिक नहीं है। आप गंगा के सम्मान को वापस लौटाने के साथ ही बीच का रास्ता भी निकालने का प्रयास करेगी। आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि शहर के विधायक सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं, लेकिन उन्होंने गंगा के अपमान के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि यह राजशाही नहीं लोकतंत्र है। जनता भाजपा और कांग्रेस को सही समय पर माकूल जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें