फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चर्चाओं के बीच टाइगर रिजर्व के मंदिर हुई मंत्री के बेटे की शादी, फोटो-वीडियो खूब हुए वायरल

Sun, 26 Apr 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कैबिनेट मंत्री खजान दास केे बेटे की शादी की तैयारियां मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में शुरू हुईं तो कुछ प्रतिबंधित सामान भी वहां पहुंच गया। मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था।
विज्ञापन
मंदिर में शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चाओं के बीच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में संपन्न हो गई, लेकिन शादी के लिए रिजर्व फॉरेस्ट में ले जाए गए सामान के फोटो-वीडियो सोशल-मीडिया पर खूब वायरल हुए।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट के अंदर राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में मां सुरेश्वरी देवी मंदिर स्थित है। हालांकि, यह रिजर्व फॉरेस्ट होने के कारण शाम पांच बजे के बाद प्रवेश नहीं किया जा सकता है। मंदिर में ऐसे सामान भी नहीं ले जा सकते हैं, जिससे वन्यजीव प्रभावित हो।। न ही ऐसा कोई कार्यक्रम किया जा सकता है। मंदिर में श्रद्धालु निर्धारित समय तक पूजा-अर्चना के लिए जा सकते हैं। लेकिन शनिवार को कैबिनेट मंत्री खजान दास केे बेटे की शादी की तैयारियां मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में शुरू हुईं तो कुछ प्रतिबंधित सामान भी वहां पहुंच गया।

मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था। वीआईपी के लोगों के बैठने और भोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई थीं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर शादी की तैयारी के फोटो-वीडियो वायरल होने शुरू हो गए। जिसके बाद हरकत में आए वन विभाग ने कार्रवाई की। रविवार को मंदिर में मंत्री के बेटे अनुज और सरिता शादी के बंधन में बंध गए। शादी में नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए काफी लोग भी पहुंचे और शादी के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


Haridwar: टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी; मंदिर समिति पर केस, वन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब

Trending Videos
विज्ञापन

मंदिर प्रवेश के गेट किए गए बंद
रानीपुर गेट से मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में जाने के लिए प्रवेशद्वार बनाया गया है। जिस पर श्रद्धालुओं से शुल्क वसूलकर प्रवेश दिया जाता है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मंदिर के प्रवेशद्वार को रविवार दोपहर में बंद कर दिया गया। इससे कई श्रद्धालु परेशान भी हुए। वहीं पार्क वॉर्डन के अनुसार गेट सभी के लिए खुला हुआ था।

...कैसे पहुंचा प्रतिबंधित सामान
रानीपुर गेट के मुख्य प्रवेशद्वार पर वन विभाग की टीम तैनात रहती है। जिसकी ओर से प्रवेशद्वार से प्रतिबंधित सामान को ले जाने नहीं दिया जाता है लेकिन शनिवार से ही गेट से प्रतिबंधित सामान जाता रहा। इस पर भी राजाजी टाइगर रिजर्व के वन कर्मचारियों की जाने वाली चेकिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें