फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ज्वालापुर फाटक के बीच रुकी जन शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 09 Oct 2020 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
यात्रियों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार में तिबड़ी फाटक पर बन रहे अंडर पास की वजह से ज्वालापुर फाटक के बीचों-बीच अचानक जन शताब्दी एक्सप्रेस रुक गई। ऐसे में रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बीच में ही उतार दिया। ऐसे में ऋषिकेश, देहरादून और पहाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


हरिद्वार के तिबड़ी फाटक गेट नंबर 17 सी पर रेलवे का अंडर पास बनाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे वहां से दिल्ली से देहरादून जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी।

मगर काम के चलते ट्रक ज्वालापुर रेलवे फाटक पर बीचों-बीच आकर रुक गई। ट्रेन रुकने की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने यात्रियों को बीच में ही उतारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रेन में देहरादून, ऋषिकेश सहित पहाड़ी क्षेत्र के यात्री भी सवार थे। ऐसे में उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ी। इसी बीच जीआरपी एसओ अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तीन सरकारी बसें मंगवाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें