फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर चढ़ा पारा, सीएमएम को दी हिदायत

Mon, 18 May 2026 08:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को एक निजी कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्हें देखते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक से जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सफाई व्यवस्था पर पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएम को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री के अस्पताल में पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को एक निजी कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री को देखकर कर्मचारियों और डाॅक्टरों के होश उड़ गए। मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। अस्पताल की गंदी वॉशबेसिन को देखकर मंत्री भड़क गए।

उन्होंने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को मौके पर तलब कर लिया। साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर मंत्री ने प्रमुख चिकित्साधीक्षक आरवी सिंह की जमकर क्लास लेनी शुरू कर दी। कहा कि यह अस्पताल कम कूड़ाघर ज्यादा लग रहा है। आपको सफाई करने में क्या समस्या है। अस्पताल को मजाक बना कर रखा है।
विज्ञापन


Haridwar: नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार

विज्ञापन

मंत्री के गुस्सा को देखकर कर्मचारियों में सन्नाटा छा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मेला अस्पताल के भवन का जायजा लिया। इसमें अभी जिला अस्पताल चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आजकल सरकारी अस्पतालों में जाकर सुविधाएं देख रहे हैं। कमियों मिलने पर उनकी ओर से अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई जा रही है। इससे इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें