स्कूल में खाने की गुणवत्ता भी खराब
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। स्कूल में घास, झाड़ियां उगी हुई हैं। स्कूल में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है। उसे बनाने और परोसने में स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है।
प्रधानाध्यापिका ने ये दी सफाई
वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापिका नीलम मलिक का कहना है कि स्कूल के शौचालय में भिरड़ लगी होने पर उन्हें जलाया गया था। जिससे शौचालय काला होने पर छात्रों से शौचालय की धुलाई कराई गई है, क्योंकि, स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं है।