फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 03:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे।

Uttarakhand: कोरोना काल में पैरोल पर छोड़े गए 320 बंदी फरार, पकड़ने को अब शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी मेल आईडी तैयार कर अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें