फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की देर रात बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 16 Feb 2025 10:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: बीते दिनों पूर्व विधायक कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद फायरिंग करने के आरोप में चैंपियन को जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 27 जनवरी से रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला कारागार से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें देर रात तक हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी थी।

विज्ञापन


26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। तब से वह रोशनाबाद जेल में बंद है।

सूत्रों के मुताबिक चैंपियन को दस्त आने पर जेल में इलाज किया गया, लेकिन आराम नहीं मिल पाया। जिसके बाद शनिवार रात जेल के अस्पताल से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उन्हें हृदय रोग की शिकायत भी बताई गई।
विज्ञापन


Haridwar Crime: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव

विज्ञापन

जिला जेल की पुलिस पूरे अस्पताल कैंपस में मौजूद रही। चैंंपियन की पत्नी रानी देवयानी और उनका बेटा प्राइवेट वार्ड के बाहर बैठे हुए थे। गेट के अंदर घुसते ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया।

एक पोर्टल रिपोर्टर का मोबाइल भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिया। पुलिस ने आदमी को भी जिला अस्पताल के गेट के अंदर घुसने नहीं दिया। यहां तक की कुछ स्वास्थ्य कर्मी जो गेट के बाहर थे उन्हें भी पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें