आशंका है कि किसी ने अपनी लाज छिपाने या किसी अन्य कारणवश बच्चे को फेंक दिया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि नवजात बालक दो दिन का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शिशु को किसने फेंका इसका पता जल्द ही लगा लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
कुत्ते ने हथेली नोची तो चला पता
पुलिस के अनुसार करीब दो दिन के नवजात के शव को पन्नी में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंका गया था। कुत्ते ने जब पन्नी से शव को बाहर निकालकर उसकी हथेली को नोच दिया तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
मानवता को शर्मसार करने वाली है घटना : सोहित
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रोष जताया है और प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली है। समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता और सख्त कानून की आवश्यकता है।