फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का विरोध

Mon, 13 Jan 2025 02:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: लक्सर जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं विरोध कर रहे हैं। आज इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उतर गए।
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर हंगामा करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने को लेकर विरोध थम नहीं रहा। छात्रा-छात्राओं के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कांग्रेस के विधायक रवि बहादुर , युवा नेता सुमित्रा भुल्लर को गेट पर ही रोक दिया

विज्ञापन


Roorkee News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि लक्सर जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं जगातार विरोध कर रहे हैं। वे पढ़ाई छोड़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी। साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी। लेकिन फिर भी छात्र विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें