हर्रावाला रेलवे स्टेशन से सांस्कृतिक विभाग की ओर से सोमनाथ पर्व पर विशेष निशुल्क ट्रेन आज से शुरू होनी है। इस दौरान यहां सिफारिश से अधिकारियों के बच्चाें का ट्रेन में सवार होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों के बच्चों को सेटिंग-गेटिंग कर फर्जी ढंग से आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। हरिद्वार के नोडल अधिकारी की ओर से बच्चों को उतारने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन, बच्चे के साथ अभिभावक नहीं उतरने दे रहे हैं।
ट्रेन के बी-02 कोच में अभिभावक नोडल अधिकरी में कहासुनी भी हुई। हालांकि, अभी ट्रेन को चालू नहीं किया गया है, चार बजे के करीब सीएम और राज्यपाल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हरिद्वार के जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि 18 साल से कम आयु के लोगों के लिए यात्रा में नहीं लिए जाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन बच्चे कहां से आ गए इसकी जांच की जाएगी।