शेयर बाजार में नुकसान से थे परेशान
पुलिस अफसरों ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दबाव को आत्महत्या का कारण बताया गया है। पुलिस जांच में भी सामने आया है कि लव कुमार ने शेयर बाजार में काफी रकम निवेश की थी जिसमें उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इसके चलते उन पर कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपना मकान तक बेचना पड़ गया। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।