फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री महाराज, कहा-जल्द बढ़ाए जाएंगे स्लाॅट

Thu, 06 Jun 2024 01:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

निरंजनी अखाड़े की ओर से चार धाम यात्रियों को पूरी, आलू की सूखी सब्जी और साथ में आचार के पैकेट भंडारे में निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी लंगर में भोजन प्रसाद लिया ।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन से पहले विभागों के साथ बैठक करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल परिसर पहुंचकर केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए स्लॉट जल्द बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इस संबंध में भी उन्होंने रणनीति बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने पंजीकरण केंद्र में निरंजनी अखाड़े द्वारा संचालित लंगर में पहुंचकर भोजन प्रसाद का पैकेट भी वितरित किया। साथ ही खुद भी प्रसाद लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानव सेवा से संतों ने धर्म नगरी ही नहीं समूचे देवभूमि के आर्थिक सत्कार का परिचय दिया है।

यात्रियों के आने तक चलता रहेगा लंगर

बता दें कि निरंजनी अखाड़े की ओर से चार धाम यात्रियों को पूरी, आलू की सूखी सब्जी और साथ में आचार के पैकेट भंडारे में निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्ररपुरी महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर अखाड़े और मां मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से लंगर निरंतर चलता रहेगा। कहा कि जब तक पंजीकरण के लिए यात्री आते रहेंगे लंगर बंद नहीं किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें