फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का वजन दो किलो घटा 

Sat, 06 Mar 2021 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
संत आत्मबोधानंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन (तप) कर रहे मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का वजन दो किलो तक कम हो गया है। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि उनको जल त्यागने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 27 फरवरी को पहली बार हुए स्वास्थ्य परीक्षण में उनका वजन 63 किलोग्राम था। अब घटकर 61 किलो हो गया है। 

विज्ञापन


गंगा रक्षा के लिए आंदोलन करते हुए अपने प्राण त्यागने वाले प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ ज्ञान स्वरूप सानंद की गंगा संबंधी मांगों को पूरा कराने के लिए मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 23 फरवरी से अनशन कर रहे हैं। इस दौरान वह केवल नींबू, शहद, नमक और जल ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने मांग न मानने पर आठ मार्च से जल भी त्यागने की घोषणा कर रखी है।

शनिवार को मातृसदन आश्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि आत्मबोधानंद की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही भारत के चीफ जस्टिस, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आदि को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गंगा रक्षा की मांगों को न मानने पर वह जल त्यागने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह गंगा रक्षा के लिए जल त्यागकर अपने प्राण दे देंगे। स्वामी शिवानंद ने कहा कि मातृसदन में आंदोलन चलने के बावजूद भी हर दिन उन क्षेत्रों में भी खनन खोला जा रहा है, जहां पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मातृ सदन सुरक्षा की रिपोर्ट बनाने से लेकर उन्हें दिए जा रहे पत्रों में खेल किया जा रहा है। अब राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और पर्यावरण मंत्रालय के पत्रों में कानपुर आईआईटी की गंगा में खनन की रिपोर्ट की तारीखें अलग-अलग दर्शाई गई हैं। इन सबके पीछे सरकार और खनन माफिया का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है।

14 अप्रैल से 14 मई तक कुंभ पर्व : शिवानंद 

हरिद्वार। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि बृहस्पति जब कुंभ राशि में रहते हैं और सूर्य मेष राशि में आते हैं, तब हरिद्वार में कुंभ होता है। इस बार 6 अप्रैल को बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, सूर्य 14 अप्रैल से मेष राशि में जा रहे हैं और 14 मई तक रहेंगे। इसलिए कुंभ पर्व 14 अप्रैल से 14 मई तक है। 14 अप्रैल का मुख्य स्नान है।

उन्होंने कहा कि यह सब वह नहीं धार्मिक शास्त्र कह रहे हैं। यदि इसमें किसी को कोई आपत्ति है तो वह उनसे आकर इसके प्रमाण और खुुली बहस भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार 14 अप्रैल के प्रमुख स्नान पर 15 हजार लोगों की व्यवस्था करनी की बात कर रही है, जबकि पिछले बार इसी स्नान पर कुंभ में एक करोड़ 86 लाख श्रद्घालु पहुंचे थे। यदि इतनी संख्या में श्रद्घालु आ गए तो उनकी व्यवस्था कैसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें