फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज, हरिद्वार जिले का है मामला

Thu, 03 Sep 2026 11:45 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मृत श्रमिकों के नाम पर सरकारी सहायता हासिल करने की कोशिश ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान सामने आए इस फर्जीवाड़े के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग में तीन मृतक श्रमिकों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आर्थिक सहायता लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड को मृत्यु के बाद आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल तीनों निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन मिले थे।

विज्ञापन


जिसकी जांच कराए जाने पर पता चला कि तीनों की बहुत पहले मौत हो चुकी है। जिनके परिजनों की ओर अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम:  प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार के मुताबिक बोर्ड के सचिव की ओर से इनके आश्रितों शहरून, अंजुम और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें