फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Fri, 29 Jul 2022 11:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका। 

विज्ञापन


कब सुधरेंगे हालात: फिसलन भरी सड़क पर तीन घंटे चले ग्रामीण, बारिश में भीगती रही गर्भवती, सड़क पर हुआ प्रसव

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का यह 7 वां बच्चा है। वे बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें