जांच में मिली थी ड्रोन की बैटरी गायब
अपर जिला सहकारी अधिकारी केशव प्रसाद ने जांच के दौरान बातचीत में बताया था कि ड्रोन की बैटरी गायब है, इसलिए ड्रोन को फसलों पर स्प्रे के लिए नहीं उड़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि ड्रोन देने वाले कंपनी से बैटरी की जानकारी मांगी गई है लेकिन इसके बाद ड्रोन की जांच ठंडे बस्ते में चली गई। जांच हुई या नहीं यह भी जिला सहायक निबंधक नहीं बता पा रही हैं।
जमालपुर कलां सहकारी समिति बहादराबाद के ड्रोन संबंधी जांच रिपोर्ट आई है या नहीं, अभी मुझे जानकारी नहीं है। - मोनिका चुनेरा, जिला सहायक निबंधक, हरिद्वार
ये भी पढे़ं...Chamoli: तमक नाला बना सिरदर्द, एक दशक में तीन बार बह चुका पुल, हर साल पानी में बह रही है आवाजाही की व्यवस्था
सहकारी समिति किसानों की संस्था है। किसानों के पैसे से नौ लाख रुपये का ड्रोन खरीद लिया गया लेकिन उसे किसानों के काम में नहीं लिया जा रहा है। पैसे की बर्बादी की गई है। मैंने सूचना के अधिकार अधिनियम में जांच रिपोर्ट मांगी है। जरूरत पड़ने पर मामले की मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी। - विशेष चौहान, शिकायतकर्ता