फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सामने आई एक और शर्मनाक घटना, 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता

Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पेट दर्द के बाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट से हुआ खुलासा 
  • आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार की एक कॉलोनी में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक और इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर जब उसकी जांच करवाई गई तो गर्भ ठहरने की बात सामने आई।

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले पड़ोसी युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी डरा धमकाकर कई बार उसे हवस का शिकार बनाता रहा। मंगलवार रात किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी जब आरोपी युवक को लगी तो वह उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक अस्पताल लेकर गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गर्भपात कराने का प्रयास किया

अल्ट्रासाउंड में किशोरी तीन माह का गर्भवती निकली। युवक ने अपने परिवार की मदद से किशोरी का अस्पताल में गर्भपात कराने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक किशोरी के परिवारजनों को लग गई। किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। किशोरी ने पिता को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिससे वह डर गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी प्रदीप कुमार ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज बुधवार को उसे रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें