फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नरेंद्र वाल्मीकि का गुर्गा गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर फायरिंग करने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने नरेंद्र वाल्मीकि के एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों को तमंचे उपलब्ध कराए थे। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली पुलिस आर्य नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी के घर के बाहर फायरिंग करने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस शूटर शुभम पंवार निवासी सेलाकुई देहरादून, निशू शर्मा उर्फ बिजली हाल निवासी रामगढ़ नगर कोतवाली, रजत सती निवासी थराली जिला चमोली और निशांत शर्मा उर्फ सुनार निवासी सैनिक कॉलोनी चाव मंडी गंगनहर कोतवाली रुड़की को गिरफ्तार कर चुकी है।

जबकि पुलिस ने आरोपी सागर चौहान निवासी सैनिक कॉलोनी चाव मंडी कोतवाली गंगनहर को भी बदमाशों को तमंचे उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले से जुड़े छठे आरोपी बीनू त्यागी निवासी तांशीपुर मंगलौर को रविवार शाम पांच बजे शिवमूर्ति के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जेल में बंद नरेंद्र वाल्मीकि और बीनू त्यागी दोनों एक ही गांव तांशीपुर मंगलौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि नरेंद्र वाल्मीकि के कहने पर आरोपी बीनू त्यागी ने सागर चौहान को तमंचे बरामद कराए थे। सागर चौहान ने बीनू त्यागी से तमंचे लेकर शुभम पंवार, रजत सती, निशू शर्मा उर्फ बिजली और निशांत वर्मा को दिए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बीनू त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें