फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान

Wed, 18 Feb 2026 11:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड में हाल की घटनाएं चिंता पैदा करने वाली हैं क्योंकि उत्तराखंड एक शांत राज्य के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी है कि वह जमीनों के मामलों में न पड़े। इसके बजाए पुलिसिंग पर ध्यान दे तो बेहतर होगा। देहरादून समेत कई शहरों में सामने आए अपराधों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चिंता जताते हुए पुलिस को नसीहत दी। कहा कि पुलिस को जमीनों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए। यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


जमीनों के मामलों पर राजस्व विभाग को फैसला करना चाहिए। अगर पुलिस इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देगी तो इसका असर पुलिसिंग पर पड़ेगा। रावत ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में हाल की घटनाएं चिंता पैदा करने वाली हैं क्योंकि उत्तराखंड एक शांत राज्य के तौर पर जाना जाता है।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  एक और हत्या से सकते में पुलिस, 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं चार वारदात, अब दोस्त ने ली साथी की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की अच्छी इमेज है लेकिन इस तरह की घटनाएं नकारात्मक छवि बनाती हैं। उत्तराखंड में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी आते हैं। अगर टूरिस्ट और तीर्थयात्री सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता करेंगे तो इससे राज्य को नुकसान होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें