पड़ताल करते हुए पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। महिला ने पूछताछ में बताया कि किसी ने वीडियो बनाकर गलत ढंग से पेश की है। बताया कि उनकी बेटी के हाथ में खेलते हुए फैक्चर हो गया था।
उसका कईं अस्पतालों में इलाज भी किया जा चुका है, लेकिन फैक्चर ठीक नहीं हो पा रहा है। अब उसके हाथ की मालिश बताई गई है। जब वह बेटी के हाथ की मालिश करती है तो वह ठीक तरह से मालिश नहीं कराने देती।
मालिश के दौरान बच्ची के रोने पर उसे डराने के लिए थोड़ा मारा जरूर था ताकि उसका हाथ जल्द ठीक हो सके। एसएसआई ने बताया कि पूरे मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। महिला फिर से बच्ची के साथ मारपीट ने करे इसके लिए उसपर नजर रखी जा रही है।